महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का कथित ऑडियो क्लिप वायरल,कहा- कुछ भी करके चुनाव जीतो

महाराष्ट्र की पलघर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है। 14 मिनट की इस क्लिप में कथित तौर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का आवाज होने की बात कही गई है। इसमें वो भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई भी तरीका अपनाकर, साम-दाम-दंड-भेद के जरिए पालघर का चुनाव जीतने को कह रहे हैं। ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस क्लिप में फडणवीस मराठी में शिवसेना को निशाना बनाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को कह रहे हैं कि किसी भी कीमत पर पालघर चुनाव जीतें, चाहे जो तरीका अपनाना पड़े, इसमें मैं आपके पीछे खड़ा हूं। वो कह रहे हैं कि कुछ लोग हमारे अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं, ऐसे में हमारे सामने बड़ी चुनौती है। वह दोस्त बनकर हमारी पीठ में छुरा भोंक रहे हैं। हमें उसका जवाब देना होगा। दादागिरी दिखाने वालों पर जवाबी हमला जरूरी है ताकि उन्हें पता चले कि हम उनसे बड़े दादा हैं।

शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार शाम को अपनी एक जनसभा में यह ऑडियो क्लिप चला कर लोगों को सुनाया। इसमें फडणवीस कह रहे हैं कि शिवसेना ने जो किया वह धोखा है। पालघर सीट भाजपा की थी और हम ही इसे जीतेंगे और ये जीत ही दिवगंत चिंतामन वानगा के लिए एक सही श्रद्धांजलि होगी।’