महराष्ट्र सरकार ने लिया 31 लाख किसानों का लोन माफ करने का फैसला

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने किसान नेताओं से मुलाकात के बाद किसानों के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। सरकार के लोक निर्माण मंत्री चद्रकाट पाटिल के अनुसार सरकार के निर्णय से 31 लाख किसानों को फायदा होगा। कुल 30,500 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बीबीसी की खबर के मुताबिक जिन किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है उनके कर्ज माफ किया जा रहा है। बाक़ी किसानों के कर्ज को लेकर 23 जुलाई तक फैसला किया जाएगा। सरकार का यह भी कहना है कि किसान नये ऋण ले सकेंगे।

चद्रकाट पाटिल ने कहा, कि ‘प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद सारे किसानों को कर्ज माफी देने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है, लेकिन जो छोटे किसान हैं उनका सारा ऋण इसी समय माफ कर दिया गया है, वह कल नये लोन के लिए बैंकों में आवेदन दे सकते है।पाटिल ने कहा, कि ‘हालांकि सरकार ने कर्ज माफी का फैसला किया है, लेकिन ऋण उन्हीं किसानों का माफ किया जायेगा जो आजीविका के लिए पूरी तरह खेती पर निर्भर करते हैं। ‘

महाराष्ट्र सरकार ने दूध की कीमतें बढ़ाने का भी फैसला किया है। दूध की नई कीमतों की घोषणा दो दिन के भीतर किया जाएगा।किसानों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। किसानों के संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ दादा पाटिल ने कहा, कि ‘आज किसानों की सही मायने में जीत हुई है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। ‘महाराष्ट्र में किसान ऋण माफी के लिए 11 दिनों से आंदोलन चला रहे थे जिससे सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा था।

इसी साल अप्रैल में यूपी की नई सरकार ने 36000 करोड़ रुपये के किसानों का कर्ज माफ किया था जिसके बाद अन्य राज्यों में भी किसान कर्ज माफी की मांग कर रहे थे।ऐसे ही मांगों को लेकर मध्यप्रदेश में भी प्रदर्शन हो रहे हैं जहां पुलिस फायरिंग में छह किसान मारे गए।