ममता बनर्जी ने शुरू किया ‘भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन’, कहा- मोदी सरकार ने जनता का अधिकार छीना है

कोलकाता: अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा है कि भाजपा के शासनकाल में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर खतरों के बादल मंडराने लगे हैं। इसलिए तृणमूल कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर 2019 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश करेगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

”भाजपा 2019 में भारत छोड़ो” का नारा देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की वजह से जनता को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत जिसकी बुनियाद धर्मनिरपेक्षता पर कायम है, भी खतरे में है। भाजपा देश को विभाजित करने की कोशिश कर रही है।

हम 2019 में भाजपा को सफल नहीं होने देंगे। हमारा नारा है कि ”भाजपा भारत छोड़ो” हम सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। जो भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट हो कर काम करेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश से सांप्रदायिकता की राजनीति खत्म हो।

ममता बनर्जी ने ”भारत छोड़ो आन्दोलन” की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन” की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारी यह आंदोलन तब तक जारी रहेगी जब तक भाजपा सत्ता से बेदखल नहीं होती है। उन्होंने ने कहा कि लोकतंत्र की हर हाल में रक्षा की जाएगी।