ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया आतंकवादी संगठन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुए हिंसा को लेकर पार्टी-विपक्ष के नेताओं के बीच आरोपों का सिलसिला अभी जारी है। उसी प्रकरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बड़ा हमला किया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हम भाजपा जैसे आतंकवादी संगठन नहीं हैं, वे (बीजेपी के नेता) न केवल ईसाई, मुसलमानों को लडवा रहे हैं, बल्कि वे हिंदुओं के बीच भी फूट डाल रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा के नेता बहुत अहंकारी हो गए हैं, न केवल वे मुसलमानों, ईसाई और सिखों को भी नापसंद करते हैं, बल्कि वे हिंदुओं को बांट रहे हैं। वे लोगों को पीट-पीटकर मार रहे हैं। ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव तीन महीने या छह महीने के भीतर कभी भी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ बुधवार को पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के साउथ एवेन्यू स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया था, इसमें केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद दाखिल वर्मा , विधायक मजेंद्र सिंह सिरसा, भाजपा अधिकारी तरुण चघ, रविंद्र गुप्ता, जयप्रकाश, रमेश खन्ना, सुमन प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।