मिस्र के साद मोहम्मद ने लिखी 700 मीटर लम्बे पेपर पूरी ‘कुरान’

मिस्र के एक कलाकार साद मोहम्मद ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी हस्तलिखित कुरान बनाई है। इस कुरान को बनाने मे उन्हें तीन साल का समय लगा।

साद मोहम्मद ने अपने घर की दीवारों और छत को अपने हाथो से बनाई इस्लामिक पेंटिंग्स से सजाया हुआ है। उन्होंने 700 मीटर लम्बे कागज़ पर हाथ से ‘कुरान’ लिखी है।

साद ने रॉयटर्स टेलीविजन को बताया, “मै पिछले तीन सालों से इस क़ुरान पर काम कर रहा था। इस काम के लिए मैंने किसी से आर्थिक मदद नहीं ली।”

मोहम्मद अपनी कुरान को ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अब तक सबसे बड़ी प्रिंटेड कुरान का रिकॉर्ड है, लेकिन यह अब तक की सबसे बड़ी हस्तलिखित कुरान होगी।