फ्रांस में मस्जिद के सामने भीड़ में कार घुसाने की कोशिश करते एक गिरफ्तार

पेरिस। राजधानी पेरिस के उपनगर क्रीटिल में एक मस्जिद के सामने भीड़ में कार घुसाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। क्रीटिल में करीब 6.20 बजे यह प्रयास किया गया और 43 वर्षीय संदिग्ध को उसके घर से10 मिनट बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति के इरादे स्पष्ट नहीं थे और मस्जिद के बाहर लगे बैरियर के कारण भीड़ में गाड़ी घुसाने में भी वह कामयाब नहीं हो सका। ले पेरिसियन समाचार पत्र के अनुसार हमलावर व्यक्ति ने कहा कि वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े हमलों का बदला लेना चाहता था जिनमें पिछले कुछ वर्षों में पेरिस में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने देखा कि कार मस्जिद के चारों ओर तीन बार आती है और यह अजीब था कि वह अचानक वह बहुत तेजी से चला गया। यह स्पष्ट रूप से पैदल चलने वालों को मारने की कोशिश कर रहा था।