योगीराज में अब मंदिरों में भी सुरक्षित नहीं महिलायें, वहां पुजारी भी बनाते हैं अश्लील वीडियो

कानपुर: यूपी में लगातार महिलाओं से जुड़े अपराधों की खबरें सामने आ रही है।
राज्य में अब मंदिर भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

कानपुर के आनंदेश्वर धाम मंदिर में एक पुजारी को महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में माता वैभव लक्ष्मी के मंदिर का पुजारी जितेंद्र वहां आई महिलाओं की अपने मोबाइल फ़ोन में अश्लील तस्वीरें खींचता था और उसके साथ उनके अश्लील वीडियो भी बनाता था

शनिवार को वीडियो बनाते समय एक महिला के पति ने उसे देख लिया। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब उसने वहां मौजूद लोगों को इस बारे में बताया तो उन्होंने पुजारी को पकड़ लिया। पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पुजारी जितेंद्र के मोबाइल में कई महिलाओं के वीडियो और फोटो मिले हैं। जिसकी की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।