4 शादियां रचा कर मनोज बीवियों को बना रहा था बेवकूफ, इस तरह हुआ भंडाफोड़..

हरियाणा के यमुनानगर में 4 शादियां कर चुका एक शख्स की धोखाधड़ी पकड़ी गई है। उसकी इस हरकत का खुलासा बहुत ही फ़िल्मी अंदाज़ में हुआ।

ये शख्स एक बीवी को नाईट शिफ्ट बताकर दिन में एक के साथ और दूसरी को डे शिफ्ट बताकर नाईट में उसके साथ रह रहा था।

यमुनानगर के जगाधरी के रहने वाले मनोज की इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश उन्ही की बीवियों ने किया है।
मनोज अपनी दो बीवियों को छोड़ कर 2 के साथ रह रहा था। जिनके नाम है अनु और बबीता। ये दोनों एक दुसरे को फेसबुक के जरिए जानती थी।

अनु और बबिता अक्सर एक दूसरे से बात करती थी और एक दिन वह एक-दुसरे के घर आ पहुंची। दोनों बीवियों को एक साथ सामने आने से मनोज जब रंगे हाथ पकड़ा गया तो दीवार फांदकर फरार हो गया।

मनोज पर आरोप है कि वह अपनी 2 बीवियों को छोड़ अनु और बबीता के साथ रह रहा था। वह अनु के साथ कैंट के बब्याल में एक मकान किराए पर लेकर रहता था और उसने अनु को बताया था कि पंचकूला में जॉब करता है। अनु के साथ वह रात में रहता था।

जबकि बबीता के साथ सैक्टर 7 में रह रहा था और बबीता से उसने जेल में नाइट ड्यूटी की बात कही थी इसलिए वह दिन में बबीता के साथ रहता था।

बबीता ने बताया कि मनोज की हरकतों पर शक था। वह जानती थी कि मनोज की पहले किसी अनु नाम की लड़की से शादी हो रखी है। लेकिन उसे लगता था कि उसने उसे तलाक दे रखा है। वह नहीं जानती थी कि वह अनु से अब भी मिलता है।

बबीता को सच्चाई का तब पता चला जब अनु की बहन ने बबीता के जानकार को फेसबुक पर मनोज और अनु के फोटो भेजे। जब ये फोटोज बबीता तक पहुंचे, जिसे देखते ही वह हैरान रह गई।

हालाँकि बबीता भी शादीशुदा थी जिसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद उसने घर बसाने के लिए शादी का फैसला लिया था।