बिना हेलमेट के स्कूटी पर मनोज तिवारी,महेश गिरी- लोगों ने पूछा- कौन काटेगा इनका चालान ?

नई दिल्ली- बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और महेश गिरी की एक फोट सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट की जिसमें मनोज तिवारी और महेश गिरी स्कूटी पर घूमते नज़र आ रहे हैं।

उनके गले में बीजेपी का झंडा भी है जिसको देखकर कहा जा रहा है कि दोनों दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2017 के लिए प्रचार पर निकले हैं। उनके साइड में एक और वाहन चल रहा है। जिस तीन लोग बैठे हुए हैं।
तस्वीर को परवेज सुल्तान नाम के शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उस ट्वीट पर लोग मनोज तिवारी को निशाना बना रहे हैं। एक ने लिखा, ‘सैंया भरे कोतवाल अब डर काहे का’, दूसरे ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए ? उन लोगों को कानून तक नहीं पता, ये बीजेपी के सांसद हैं, इन जोकरों को बच्चों के स्कूल में भेजा जाना चाहिए, दिल्ली में हेलमेट जरूरी है।’


इसके अलावा भी कुछ ट्वीट आए। एक ने लिखा, ‘कोई इस मनोज तिवारी का चलान काटो’, अगले ने लिखा, ‘क्या किसी के पास इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का दम है ? क्या इन लोगों का लाइसेंस कैंसल होगा ? या फिर कानून वीआईपी पर नहीं सिर्फ आम नागरिक पर लागू होते हैं।’ कुछ और ट्वीट्स में मनोज तिवारी से पूछा गया कि उनका हेटमेट कहां है ?

https://twitter.com/BikGayiGovt/status/852897161071267840

 

 

https://twitter.com/aap_ka_has/status/852909346346455040


मनोज तिवारी सांसद होने के साथ-साथ दिल्ली प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भी हैं। मनोज तिवारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं । कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह स्कूल टीचर को डांट रहे थे। उस टीचर ने कथित तौर पर मनोज तिवारी को गाना गाने के लिए कहा था जिसपर वह भड़क गए। उससे पहले नोटबंदी के बाद लाइन में खड़े लोगों का मजाक बनाते हुए भी एक वीडियो आया था। उसमें मनोज तिवारी लोगों का मजाक उड़ा रहे थे।