मक़सूद अहमद खान हज कमेटी ऑफ इंडिया के नए सीईओ बने

मुंबई: हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में मुंबई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मकसूद अहमद खान की नियुक्ति प्रक्रिया में आई है। मकसूद खान 21 जुलाई को अपने पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार उन्हें कल आधिकारिक सरकारी आदेश प्राप्त हो गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मकसूद अहमद खान लगभग चार साल पहले विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नियुक्त हुए थे, और पहले अल्पसंख्यक रजिस्ट्रार थे। इससे पहले वह दक्षिण मुंबई के सरकारी सडनहिम कॉलेज में डाइरेक्टर रहे और रजिस्ट्रार के रूप में पांच साल के लिए उनका चयन हुआ। लेकिन अब उन्हें हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ के तौर पर नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र के पिछड़े क्षेत्र मराठवाडा से संबंध रखने वाले मकसूद अहमद खान ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष की और फिर अपनी क्षमता और उत्साह के बलबूते पर अहम पदों पर नियुक्त हुए। 2005 में सच्चर कमेटी की गतिविधियों से जुड़े रहे। 2005 में सेवक अलहज्जाज की हैसियत से बैतुल्लाह गए। और हज यात्रियों की प्रशिक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि सीईओ के रूप में वे बेहतर ढंग से सेवा दे सकेंगे। गौरतलब है कि पूर्व सीईओ अताउर रहमान की मुद्दत खत्म होने के बाद सरकार ने मोहम्मद शबाज़ आली को एक महीने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी थी।