ईद के मौके पर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मुसलमानों ने मस्जिद को तिरंगे के रंग में सजा दिया है।
इस तिरंगे वाली इस मस्जिद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि ईद के मौके पर मस्जिद में इस तरह की लाइटिंग की गई है। जिससे मस्जिद तिरंगे के तीनों रंग से हुई दिखाई दे रही है। ये मस्जिद भीड़वाड़ा जिले में रेलवे स्टेशन के पर बनी हुई है।
मस्जिद के ईमाम मोहम्मद जफ्फर मुख्तार आसमी ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज होने के साथ हमारे देश की शान है।
आज देश में ऐसा माहौल है कि मुसलमान को देश भक्त नहीं माना जा रहा है। ये बहुत दुखदायी है कि अब हमें अपने देशभक्त होने का सबूत देना पड़ रहा है। हम सबको बताना चाहते हैं कि हमारे खून में हिंदुस्तान का खून बहता है और ये खून इसी सरजमीं की हिफाजत के लिए निकलेगा।
सोशल मीडिया साइट पर वसीम अकरम त्यागी नाम के एक यूज़र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है “राजस्थान के भीलवाड़ा में ‘देशद्रोही’ मुसलमानों ने मस्जिद को तिरंगा लाइट से पौत दिया, अब ‘देशभक्त’ हिन्दू ऐसा एक सिर्फ एक मंदिर दिखायें?”
राजस्थान के भीलवाड़ा में 'देशद्रोही' मुसलमानो ने मस्जिद को तिरंगा लाईट से पौत दिया, अब 'देशभक्त' हिन्दू ऐसा एक सिर्फ एक मंदिर दिखायें ? pic.twitter.com/NXE5dGfud8
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) June 23, 2017
यूजर के इस ट्वीट पर अन्य यूजर्स की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई है। विवेक गोस्वामी नाम के एक यूजर ने सोमनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “ये देखो सोमनाथ महादेव तिरंगे में ।।” पंकज चौधरी नाम के एक यूजर ने लिखा- मुस्लिम अधिक देशभक्त है… 1947 में कत्लेआम के बावजूद जिन्होंने इंडिया में रहना पसंद किया उन पर नाज़ है।