मस्जिदे नबवी में रमजान के दौरान आने वाले विकलांग और बुजुर्ग लोगों की सुविधा के लिए तीन हज़ार व्हीलचेयर का इंतजाम किया गया है।
अल अरबिया डॉट नेट के अनुसार, मस्जिदे नबवी के कार्यवाहक संस्थान के निदेशक सऊद बिन मसाअद अलसाअदी ने बताया कि फिलहाल मस्जिदे में रोज़ाना 450 से 500 तक व्हीलचेयर मौजूद है लेकिन जुमा, छुट्टी के दिनों और रमज़ान के महीने के दौरान रोजाना 950 व्हीलचेयर का इंतजाम किया जाएगा।
अलसाअदी का कहना है कि रमज़ान के दौरान मस्जिदे नबवी में इबादत के लिए आने वाले विकलांग और बुजुर्ग लोगों की सुविधाएं का खासा ध्यान रखा जाएगा।
मस्जिदे नबवी के सभी दरवाजों पर व्हीलचेयर रखी जाएगी, ताकि किसी भी जरूरतमंद को आवाजाही में दिक्कत का सामना न करना पड़े।