मेयर ने दिया आदेश- ‘अल्लाहु अकबर चिल्लाने वाले को गोली मार दी जाए’

इटली के वेनिस के मेयर का विवादित बयान आया है। उन्होंने आदेश दिया है कि अगर कोई अल्लाहु अकबर कह कर चिल्लाता है तो उसे आतंकवादी समझ कर गोली मार दी जाये।

मेयर ने अपने आदेशों कहा है कि अगर कोई शहर के मशहूर सैंट मार्क्स चौराहे पर अल्लाहु अकबर चिल्लाए तो उसे गोली मार दी जाए।

मेयर के इस बयान के बाद काफी आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने साल भर पहले कहा था ऐसा चार चरणों में किया जाए लेकिन अब यह तीन चरणों में करने के लिए कहा गया है।

काफी आलोचना के बाद अपने सफाई में मेयर ने कहा कि मैं कभी राजनीतिक रूप से सही नहीं होता, मैं गलत होता हूं, मैं मार दूंगा, हम उन्हें मार देंगे।