गुजरात में BJP की करारी हार, दीव नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं 13 में से 10 सीटें

गुजरात में 2017 में होने वाले होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को कांग्रेस से जोरदार झटका लगा है। यहाँ दीव नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने 13 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस जीत को बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है। साथ बीजेपी को यहाँ कुल तीन सीटों पर जीत मिली है।

बीजेपी ने जिनके नाम पर चुनाव लड़ा वह भी जीत हासिल करने में नाकामयाब रहे। इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई कीरट वाजा कर रहे थे लेकिन वह अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार ने 17 वोटों से हराया।

दरअसल इस चुनाव में पार्टी उनके नाम पर 14 साल बाद फिर से नगर निकाय में अपना कब्जा करना चाहती थी। हार के बाद कीरट ने उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सोलंकी ने ट्वीट किया, ‘दीव ने बीजेपी को नकार दिया, नगर पालिका में कांग्रेस 13 में से 10 सीटों पर विजयी रही। यह तो शुरुआत है। ऐसा पूरे गुजरात में होगा।’