ME Too: अब बीसीसीआई के चीफ़ पर लगा यौन शोषण का आरोप!

आज देश में मीटू अभियान तेजी से फैल रहा है। करीब एक साल पहले हॉलीवुड से शुरु हुआ इस कैंपेन की भारत में कुछ ही दिन पहले शुरुआत हुई थी। इसमें साथ काम कर रहे पुरुषों पर महिलाओं ने यौन शोषण संबंधी आरोप लगाए।

इसे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ उठती आवाज के तौर पर देखा गया। भारत मे कुछ ही दिन पहले यह अभियान शुरु हुआ जो अब खेलों तक पहुंच गया। ताजा मामले में अब नया नाम बीसीसीआई प्रमुख राहुल जौहरीका आया है।

भारत में भी इसकी शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री से हुई थी। जल्द ही यह मीडिया में पहुचने के बाद अब खेलों में भी पहुंच गया। पहले ज्वाला गुट्टा ने आगे आईं और उसके बाद एक भारतीय फ्लाइट अटेंडेंट ने श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर और आरोप लगाए।

उसके बाद लसिथ मलिंगा पर भी आरोप लगे। अब इस तरह के आरोपों का सामना राहुल जौहरी कर रहे हैं जो कि साल 2016 से बीसीसीआई की सीओए हैं। जौहरी पर एक अनजान पोस्ट के माध्यम से एक जर्नलिस्ट ने आरोप लगाए हैं।

लेखिका हरनिद कौर ने एक अज्ञात सोशल मीडिया पोस्ट को जारी किया है जिसमें राहुल जौहरी पर एक महिला ने अनुचित व्यवहार और शोषण का आरोप लगाया है।

कौर ने पिड़िता के ट्विटर हैंडल के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इस महिला, जिसने खुद को जर्नलिस्ट बताया है, दावा किया है कि जब वे और जौहरी अलग अलग मीडिया संस्थानों में काम कर रहे थे, उस दौरान जौहरी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार (सेक्जुअल मिसबिहेव) किया था।