मेगास्टार रजनीकांत की राजनीति में एंट्री, बनाएंगे नई पार्टी

दक्षिण भारत: दक्षिण भारत के सुपरस्टार और मशहूर तमिल अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति में आने का घोषणा कर दी है। उनहोंने राजनीति में आने को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगते हुए रविवार को यह घोषणा किया। खबर के मुताबिक, सुपरस्टार रजनीकांत अपना एक अलग पार्टी बनायेंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

67 साल के रजनीकांत ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के श्री राघवेंद्र कल्याण मंडपम में अपने फैंस के बीच यह ऐलान किया कि वह राजनीति में एंट्री ले रहे हैं और आने वाले 2021 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो कायर नहीं हैं राजनीति में एंट्री के बाद वो अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे।

उनहोंने कहा कि मैं नाम, पैसे या शोहरत के लिए राजनीति में नहीं आ रहा हूं। मैं राजनीति में नया नहीं हूं, लेकिन थोड़ा लेट जरूर हूं। उनहोंने कहा मेरी एंट्री ही जीत के बराबर है, मैं राजनीति में आने से नहीं डरता, मैं मीडिया से डरता हूं।