मुंबई: लोकल ट्रेन में शख्स ने की महिला के साथ ‘शर्मनाक हरकत’, मदद मांगी तो हंसने लगे अफ़सर

मुंबई की लोकल ट्रेन में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। फ़िर रेप की धमकी देते हुए सरेआम आराम से निकल गया।

लेकिन बड़ी बात यह कि जब इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन पर की गई तो उधर से हंसने की आवाज़ आई और बाद में फोट काट दिया गया। जिस महिला के साथ यह बदसलूकी की गई है, उसने फेसबुक पर अपनी आपबीती लिखी है।

22 साल की पूजा नायर ने लिखा कि जब वह अपनी दोस्त के साथ दोपहर के समय लेडीज़ कम्पार्टमेंट में बैठी थी।

उन्होंने लिखा कि वहां पर उनके अलावा 6 महिलाएं और बैठी थी, वहीं उसके पास ही हैंडीकैप्ड एरिये के पास एक लड़का खड़ा था। वह वहां से एक लड़की की ओर इशारा कर रहा था, तभी उसने लड़की की तरफ देखकर इशारा किया और गाली देना शुरू कर दिया। उसने 30 सेकंड में 6 बार गाली दी।

इसके बाद वो सीधा मेरी ओर आ गया, मैंने अपना मुंह नीचे कर लिया। लेकिन वो मेरे पास आया और गाली देना शुरू कर दिया।

मेरी तरफ देखते हुए उसने अपना हाथ नीचे किया, अपनी पैंट खोली और गंदी हरकत करने लगा। जिसके बाद मैंने मदद के लिए साथ बैठी महिला से कहा कि वो महिला हेल्पलाइन को फोन करे, उसके बाद हमने महिला हेल्पलाइन को फोन किया।

महिला ने आगे लिखा कि जब मैंने हेल्पलाइन में फोन किया, तो उन्हें फोन पर सारी बात बताई। लेकिन सभी बात सुनकर वह हंसने लगा और फटाफट फोन काट दिया।

अगला स्टेशन कांदिवली जैसे ही आया, तो वह आदमी वहां से जाने लगा। हम उस कम्पार्टमेंट में 6 महिलाएं थी, अगर सभी चाहती तो उस व्यक्ति को आसानी से सबक सिखा सकती थीं।

लेकिन जैसे ही मैं उस आदमी की ओर बढ़ी, उसने मुझे कहा कि वह उसका रेप कर देगा। मैंने उसे कहा कि हिम्मत है तो करो।

Posted by Jo N on Thursday, July 6, 2017