अमेरीका से लोहा लेने के लिए ये मिसाइल काफ़ी है: व्लादीमिर पुतिन

गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में रूसी हथियारों का नमूना पेश किया जो उनके पास मौजूद हैं और बेहतरीन काम भी करते हैं। रूस की संसद में अपने वार्षिक संबोधन में राष्ट्रपति पुतिन ने न सिर्फ देश की स्थिति, राष्ट्र के सामने चुनौतियां और विदेश नीति पर बात की बल्कि ताक़तवर हथियारों का प्रदर्शन भी किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रदर्शित हथियारों को कभी न हारने वाला बताया। उनके हथियारों के ज़ख़ीरे में एक द्वीप से दूसरे द्वीप मार करने वाली मिसाइल से लेकर हाइपरसोनिक रॉकेट और लेजर बीम वाले हथियार भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक ये हथियार अमरीका के रक्षा संधि के उल्लंघन के जवाब में बनाए गए हैं, जो की उनके लिए काफी है।

उन्होंने कहा की पहले हमारे पास नए हथियार थे, पर हमारी कोई सुनता नहीं था, तो अब हमारी सुनें। उन्होंने कहा कि हथियारों के ज़खीरे से केवल छह का ही प्रदर्शन किया और कहा कि हथियारों की सूची लंबी है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभी तक दुनिया में ऐसा हथियार किसी के पास नहीं है और यह बेहतरीन है।