UP के सबसे ईमानदार विधायक आलम बदी अस्पताल में भर्ती, हालत नाज़ुक

ये हैं यूपी के सबसे से ईमानदार विधायक सपा नेता जनाब आलम बदी साहब। देश के चंद ईमानदार विधायकों में सबसे शीर्ष पर है। आजमगढ जिले से कई बार विधायक रहे, अभी भी हैं।

मगर रहने को टीन शेड का घर है। कार नहीं है। बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में ही पढाया। महंगे चुनाव के इस दौर में कभी पैसे नही खर्च किए। बस लोग उनका चुनाव अपना समझ कर लड़ते हैं।

अालमबदी साहब कभी सुर्खी में नहीं रहते। मीडिया उन पर कभी फोकस नहीं करती। जितना कर सकते हैं, विकास के लिए खामोशी से करते हैं। यूपी के इस सर्वाधिक ईमानदार नेता को समाजवादी पार्टी ने भी वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वो हकदार थे। लेकिन कभी शिकायत नहीं की।

आलम साहब को दिल का दौरा पड़ा है। लखनऊ में भर्ती हैं। लेकिन राजनीतिक हल्को में कोई चर्चा नहीं कि देश का सबसे ईमानदार विधायक मौत के बिस्तर पर है।

अखिलेश जी, आप देखिए, लाखों को पैरों की ठोकरों में रखने वाले आलमबदी साहब के ठीक होने में पैसा आड़े न आ जाये। हम जानते हैं कि वो मरना पसंद करेंगे लेकिन हाथ फैलाना नहीं। ऐसे में आपकी उन्हें सख्त जरूरत है।

  • नज़ीर मालिक