मुंबई के ओशिवारा में उस वक्त लोगों की नींद उड़ गई जब एक नशे में धुत लड़की ने बिल्डिंग की निगरानी कर रहे वॉचमैन से बहस करते हुए हंगामा मचा दिया। ये बहस धीरे-धीरे विकराल रुप लेती गई जिसको देखते हुए वॉचमैन ने पुलिस को बुला लिया।
https://twitter.com/rajkrrai/status/1056931283924803584
पुलिस को आता देख नशे में धुत लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरु कर दिए। जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल यह मामला 25 अक्टूबर की रात का है जब यह नशे में धुत लड़की वॉचमैन के पास आई और उसने वॉचमैन से सिगरेट मंगई लेकिन वॉचमैन ने सिगरेट लाने से मना कर दिया। इस बात पर लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया।
इस हंगामें के बाद जब पुलिसकर्मियों ने उसे पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा तो लड़की ने जाने से मना कर दिया, और चिल्लाने लगी और अपने सारे कपड़े उतार दिए।
इसके साथ ही उस लड़की ने कई बार वहां मौजूद वॉचमैन से हाथापाई करने की कोशिश की। आधी रात को हंगामा करने के बाद अब वो लड़की सोशल मीडिया सइट ट्विटर पर वॉचमैन और वहां मौजूद लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
उसने #MeToo लगाते हुए ट्वीट किया कि वहां पर सभी लोग खड़े होकर विडियो बना रहे थे, कोई साथ नहीं दे रहा था इसलिए उसने कपड़े उतारकर अपनी तरह से घटना का विरोध किया।
अपने इस मोर्चे में उस लड़की ने मुंबई पुलिस को भी आड़े हाथ ले लिया है। वहीं पुलिस के साथ कोई महिला कॉन्सटेबल न होने के कारण पुलिस लड़की को नहीं ले जा सकी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
You must be logged in to post a comment.