मोदी कैबिनेट में शामिल होने जा रहे डॉक्टरों से मारपीट करने वाले ये सांसद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली: आज पीएम मोदी अपने कैबिनेट में तीसरी बार फेरबदल करने जा रहे हैं, जिसके बाद मोदी कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल हो जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

इन नेताओं में से एक हैं कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े। जिनपर इसी साल डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।

कर्नाटक के ही सिरसी शहर में अनंत कुमार हेगड़े ने एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों को स्टाफ को जमकर पीटा था।
दरअसल मामला 2 जनवरी का है। सांसद अनंत हेगड़े की मां उस अस्पताल में भर्ती थीं और वह उनसे मिलने गए थे।

वहां मौजूद उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें बताया कि डॉक्टर उनकी मां का इलाज ठीक तरह से नहीं कर रहे हैं। जो सुनकर वह गुस्से में आ गए और अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से भिड़ गए। इस मारपीट में एक नर्स और कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आई थी।

ये घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
लेकिन एक बार फिर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जब से उनके मोदी के कैबिनेट में शामिल होने की खबर सामने आई है।

 

YouTube video