विवादित लेखक तसलीमा नसरीन पर मोदी सरकार मेहरबान, वीजा अवधि को एक वर्ष बढ़ाया

नई दिल्ली; भारत में रह रही विवादित बंगलादेशी लेखक तसलीमा नसरीन पर मोदी सरकार लगातार मेहरबान होते दिख रहे हैं। मोदी सरकार ने तसलीमा नसरीन की वीजा की अवधि में बढ़ोत्तरी करते हुए एक वर्ष और आगे बढ़ा दिया है। गुस्ताख लेखिका की वीजा में बढ़ोत्तरी की इजाजत गृह मंत्रालय ने दी है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

स्वीडन निवासी बंगलादेशी मूल के तसलीमा नसरीन पिछले 13 वर्षों से भारत में रही हैं, और हर साल उसका वीजा में एक वर्ष की बढ़ोत्तरी की जाती है।

जानकारी के मुताबिक, भारत में स्वयं शरण लेने वाली बांग्लादेश की विवादित और इस्लामीक आदर्शों का मजाक उड़ाने वाली गुस्ताख लेखिका तसलीमा नसरीन के वीजा की अवधि समाप्त होने पर मोदी सरकार ने एक बार फिर एक वर्ष बढ़ा दिया। मोदी सरकार के इस मेहरबानी के बाद तसलीमा नसरीन अब 23 जुलाई 2018 तक इस देश में रह सकेगी।

गौरतलब है कि तसलीमा नसरीन ने 1994 में इस्लाम के खिलाफ विवादास्पद सामग्री प्रकाशित करने के बाद इसलाम पसंदों द्वारा धमकियां मिलने के बाद बांग्लादेश को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, तब से लेकर अब तक तसलीमा नसरीन अपनी जिंदगी को बाहर ही बीता रही है। वह पिछले दो दशकों तक अमेरिका और यूरोप में भी रह चुकी हैं।

बता दें कि तसलीमा नसरीन ने कई मौके पर कोलकाता में रहने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए भारत की नागरिकता के लिए अर्जी भी दी है।