मोदी सरकार बड़े कारोबारियों से 3.38 लाख करोड़ टैक्स वसूलने में असमर्थ

नई दिल्ली: देश में मोदी सरकार कम टैक्स कलेक्शन की दुहाई दे रही है। अभी देश की 132 कंपनियों का अभी तक 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कॉरपोरेट टैक्स बकाया है।

ये राशि कुल 3.38 लाख करोड़ रुपए का है, जो देश के रक्षा बजट (2.74 लाख करोड़ रुपए) से भी 62 हजार करोड़ रुपए अधिक है।

सैकड़ों कंपनियां ऐसी भी हैं, जिन पर 100 करोड़ से अधिक लेकिन 500 करोड़ रुपए से कम का कॉरपोरेट टैक्स बकाया है।

इनकम टैक्स से मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्तिपर साल 2014-15 के लिए सबसे अधिक 21 हजार 870 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स बाकी है। जोकि केंद्र सरकार को सालभर में मिलने वाले टैक्स से 11 फीसदी ज्यादा है।

केंद्र सरकार का कहना है कि वह 2.45 करोड़ रुपए की राशि नहीं वसूल सकती। क्योंकि 1.20 लाख करोड़ पर स्टे है और 84.47 हजार करोड़ वसूलने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त संपत्ति नहीं है। वहीं 30 हजार करोड़ के मामले में कंपनियों का लिक्विडेशन किया जा रहा है।