मोदी के मंत्री ने तलवार से काटा भारत का नक्शा, तिरंगे का किया अपमान

खुद को सबसे बड़ा देशभक्त बताने भारतीय जनता पार्टी अब एक नए झमेले में फंस गयी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर केक नुमा तिरंगे और भारत के नक्शे को काटे जाने के मामले में बीजेपी डिफेंसिव मोड में आ गयी है ।

ऑल अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू सहित दो अन्य नेताओं पर राष्ट्रीय झंडे का अपमान करने का आरोप लगया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री चोना मीन भी शामिल हुए थे।

एपीसीसी लीडर ने कहा है कि किरण रिजिजू के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री चोना मीन पर राष्ट्रीय झंडे का अपमान का आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाही की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान केक नुमा भारतीय झंडे (तिरंगे) और भारत के नक्शे को तलवार से काटा है।

वहीं कांग्रेस स्टेट प्रेसिडेंट टोकम संजय ने कहा, ‘ये सब बीजेपी के मंत्रियों की उपस्थिति में हुआ है। विधायक भी वहां मौजूद थे। भारत के नक्शे और तिरंगो को काटा जाना निंदनीय है। ये भारत का अपमान है। राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 के एक्ट के तहत ये असंवैधानिक है। ऐसा पहली बार नहीं है जब भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय झंडे का अपमान किया हो।’