“मोदी” प्रधान मंत्री के रूप में बने रहने के योग्य नहीं: मुख्यमंत्री सदरामियां

बेंगलूर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदरामियां ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखते हुए कहा कि वह प्रधान मंत्री के रूप में बने रहने के योग्य नहीं हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने मीडिया से बतचीत करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और देश को दरपेश कई समस्याओं को नज़रंदाज़ किया है। सदरामियां ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री की तरह बात नहीं कर रहे हैं। राज्य और देश की कई समस्याएं हैं, लेकिन उन्होंने उसपर मुंह तक खोला नहीं है। वह राजनीतिक मकसदों पर आधारित गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

वे प्रधान मंत्री के तौर पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। सदरामियां के रिमार्क्स राज्य में सरकार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने से संबंधित प्रधान मंत्री के बयान और राज्य सरकार पर नाराज़गी के एक दिन बाद आया है।