मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी ‘दीना वाडिया ‘अब इस दुनिया में नहीं रहीं

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी दीना वाडिया का गुरुवार (दो नवंबर) को न्यूयॉर्क में 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

दीना वाडिया भारत प्रमुख कारोबारी नुस्ली वाडिया की माँ थीं। वाडिया समूह बॉम्बे डाइंग, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और गो एयर का मालिक है।

जिन्ना ने 42 की उम्र में जब 16 साल की रूटी पेटिट से उन्होंने शादी की तो बीसवीं सदी के मुंबई (तब बॉम्बे) के सभ्य समाज में एक हंगामा सा मच गया। रूटी दिनशा पेटिट की इकलौटी बेटी थीं।

दीना रुटी जिन्ना की एकलोती बेटी थीं और जीवन के आखिरी सालों में ज्यादातर न्यूयॉर्क में ही रहती थीं। दीना अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार साल 2003 में पाकिस्तान गईं। उनके साथ उनके बेटे और दो पोते नेस और जेह भी थे। पाकिस्तान में बहुत से लोगों को ये जानकार सदमा लगा कि कायद-ए-आजम के वारिस पारसी हैं और भारत में रहते हैं।

दीना साल में एक बार मुंबई अपने परिवार और दोस्तों से मिलने आती थीं। उनका बेटा नुस्ली उनके काफी करीब था और वो अक्सर उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाता रहता था। दीना मुंबई के मालाबार हिल पर स्थित जिन्ना हाउस के मिल्कियत का मुकदमा लड़ रही थीं। बंटवारे से पहले जिन्ना इसी बंगले में रहते थे।