रियाद: सऊदी प्रधान शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने बुधवार सुबह एक शाही फरमान जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रिंस मोहम्मद बिन नायफ को युवराज पद से हटाकर उनकी जगह अपने बेटे प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज को युवराज बनाया है।
प्रिंस सलमान के पास नई जिम्मेदारी के साथ-साथ रक्षा मंत्री का पद भी बरकरार रहेगा। साथ ही वह उप प्रधानमंत्री भी होंगे।
अलअरबिया डॉट नेट के अनुसार सऊदी अरब स्कसेशन कमीटी के 34 में से 31 सदस्यों ने राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के युवराज बनाने के फैसले की पुष्टि की है। शाही फरमान के अनुसार आज रात तरावीह के बाद नए युवराज के कामकाज का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
शाही फरमान के अनुसार शाह सलमान ने राजकुमार अब्दुल अजीज बिन सऊद बिन नायफ को गृहमंत्री जबकि अहमद बिन मुहम्मद अलसालिम को उप गृह मंत्री नियुक्त किया है।