उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक परिवार ने पुलिस के अत्याचारों से तंग आकर अपने घर को बेचने का मन बनाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि संपत्ति विवाद के मामले में स्थानीय पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
राम सिंह भुईयार नाम के एक व्यक्ति ने अपने घर के दरवाजे पर पुलिस उत्पीड़न की बात लिखी है। इसके लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है।
राम सिंह भुईयार ने अपने घर के दरवाजे पर लिखवाया है, माननीय योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री (उ.प्र.) की सरकार में पुलिस उत्पीड़न के कारण यह मकान बिकाऊ है।’
Moradabad (UP): Family offers to sell house alleging harassment by police over a property dispute case, seeks help from CM Yogi Adityanath. pic.twitter.com/3gnvKuIm86
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2017
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह दो पक्षों के बीच एक दुकान को लेकर विवाद है। यह दुकान दोनों साइड ओपन होती है।
पुलिस का कहना है कि एकतरफा दबाव बनाने की नियत से यह आरोप लगाया जा रहा है, ताकि उनका नाम मामले से हटा दिया जाए।
This is a dispute over a shop b/w two sides. One side is making accusations to pressurise,so that their names are removed from case: Police pic.twitter.com/FQ1cRCR3EF
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2017