बहुजन समाज पार्टी के दबंग MP धनंजय सिंह के नई दिल्ली वाकेय् सरकारी रिहायशगाह में नौकरानी का कत्ल कर दिया गया है। पुलिस ने कत्ल के इल्ज़ाम में धनंजय की बीवी जागृति सिंह को गिरफ्तार किया है। जागृति पर इल्ज़ाम है कि उन्होंने अपनी घरेलू नौकरानी को पीट-पीट कर मार डाला।
जागृति पर ये इल्ज़ाम घर के ही एक दूसरे नौकर ने लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनंजय सिंह जौनपुर से बीएसपी के एमपी हैं। उनके ऊपर पहले से ही कई मुजरिमाना मामले दर्ज हैं। जागृति सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और धनंजय की दूसरी बीवी है। उनकी पहली बीवी की मौत भी मुश्तबा हालात में हुई थी।