अलीगढ़: पिछले कई दिनों से चल रहे एएमयु विवाद को लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय के अध्यक्ष गीता और बिहार के सांसद पप्पू यादव अलीगढ़ पहुचे हैं। दोनों ने धरनास्थल पर पहुंच कर छात्रों का समर्थन किया। पप्पू यादव ने छात्रों का समर्थन करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। छात्रों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि न्याय की लड़ाई में हम छात्रों के साथ हैं।
वहीँ जेएनयू छात्र अध्यक्ष गीता कुमारी ने कहा कि देश हमारा है आरएसएस का नहीं। किसी भी सूरत में एएमयू छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
बता दें कि बीते 2 मई को अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमे भाग लेने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आये हुए थे। दरअसल यह कार्यक्रम हामिद अंसारी को छात्र संघ की आजीवन सदस्यता देने के लिए रखा गया था।
जिस समय देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी विश्वविद्यालय में सम्मानित किये जा रहे थे, ठीक उसी समय हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता हथियारों के साथ खुले आम अंदर आने का प्रयास किया। जिसके बाद विश्वविद्यालय के गेट पर जबरदस्त हंगामा और मारपीट हुई। फिर वो कार्यकर्ता जबरन अंदर घुस कर हंगामा किया। जिसके चलते कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। दूसरी तरफ पुलिस मूक दर्शक बनी इस घटना को देखती रहती है।
गौरतलब है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया। इस बात कि जितनी निंदा की जाए वह कम है। लेकिन देश का विभाजन किस आधार पर हुआ था? सांप्रदायिकता फैलाई गई थी। बटवारे का आधार सांप्रदायिकता था। सांप्रदायिकता देश के लिए सबसे बड़ा खतरा थी और है। सांप्रदायिकता फ़ैलाने वाले लोगों में कोई हिंदू कोई मुस्लिम भेद होता है। जिन्ना की फोटो को हटाने की मांग करने वालों को उन सब के फोटो हटाए जाने की मांग भी करनी चाहिए, जिन्होंने इस देश में सांप्रदायिकता का ज़हर घोला था। पर हम उनका क्या करेंगे जो घोल रहे हैं।