मुंबई:पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम बिताने शूटिंग छोड़ मुम्बई पहुंची अनुष्का

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इटली में चुपके से शादी करने के बाद दोनों कुछ ही दिन साथ में बिता पाए थे। मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद कोहली अपने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो गए थे। जहां उनकी पत्नी अनुष्का भी कुछ दिन उनके साथ नजर आईं थीं।

लेकिन अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते अनुष्का शर्मा विराट को छोड़कर मुंबई वापस आ गई। दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज पूरी होने के बाद कैप्टन कोहली मुंबई वापस आ चुके हैं, लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का अभी तक अपनी आने वाली फिल्म ‘सुईं धागा’ की शूटिंग में बिजी थीं।

खबर के मुताबिक, अनुष्का शर्मा विराट के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए रविवार की सुबह ही मुंबई वापस लौट चुकी हैं। ऐसे में उनके पति विराट उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे।

लेकिन इसी दौरान गाड़ी में दोनों के बैठते ही कुछ ऐसा हुआ कि जो कैमरे में कैद हो गया। लंबे समय से एक-दूसरे से अलग विरुष्का जैसे ही विराट से मिले दोनों ने अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाए, और गाड़ी में ही एक-दूसरे को गले लगा लिया।

 

बता दें कि अनुष्का अपनी हॉरर फिल्म परी के प्रमोशन में बिजी थीं। ऐसे में दोनों एक दूसरे के लिए क्वॉलिटी टाइम नहीं निकाल पा रहे थे। लेकिन विराट के वापस आते ही अनुष्का शूटिंग से ब्रेक लेकर विराट के साथ टाइम स्पेंड करने मुंबई आ गईं।