मुंबई: भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा- ईसाइयों ने आजादी की लड़ाई में नहीं लिया हिस्सा

मुंबई: मुंबई उत्तर से भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने ईसाई समुदाय को लेकर एक विवादित बयान दिया है। भाजपा सांसद ने एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान ईसाइयों को ‘ब्रिटिश’ करार दिया। उनहोंने कहा कि ईसाई ब्रिटिश थे, इसलिए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा नहीं लिया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जानकारी के मुताबिक, मलाड के मालवानी में शिया कब्रिस्तान समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने कार्यक्रम के दौरान को संबोधित करते हुए कहा, “ईसाई ब्रिटिश थे, इसलिए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा नहीं लिया। उनहोंने यह भी कहा कि देश को हिंदू या मुसलमानों ने नहीं, बल्कि सभी ने मिलकर आजाद करवाया था।

भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा दिए गये विवादित बयान को लेकर की पूरे देश में कड़ी आलोचना हो रही है। वहीं उन्हीं की पार्टी भाजपा ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया है। अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख गोपाल शेट्टी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि , “मैंने जो कुछ कहा था, उसका गलत मतलब निकाला गया है। मैंने कभी भी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया।”