जीनत अमान से छेड़छाड़ करने के आरोप में बिजनेस मैन गिरफ्तार!

मुम्बई। सत्यम शिवम सुंदरम और कुर्बानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने एक कारोबारी के खिलाफ पीछा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई का एक कारोबारी जीनत अमान का पीछा कर रहा था। उसने एक्ट्रेस को धमकी भी दी। इसके बाद जीनत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपों की जांच शुरू हो गई है। वहीं आरोपी बिजनेसमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि जीनत का जन्म 19 नवंबर 1951 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता अमानुल्लाह खान एक लेखक थे। जीनत जब 13 साल की थीं, तब उनके पिता की मौत हो गई। कुछ समय बाद उनकी मां सिदा ने जर्मनी निवासी हेंज से शादी कर ली।
https://youtu.be/qqqb3ed2oHc
जीनत मां के साथ जर्मनी में रहने लगी। हालांकि लॉस एंजेलिस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़ वह भारत लौट आईं। उन्होंने अंग्रेजी पत्रिका ‘फेमिना’ में पत्रकार के तौर पर काम करना शुरू किया। फिर मॉडलिंग की। 1970 में मिस एशिया पेसिफिक का खिताब जीतने के बाद उन्होंने फिल्मी करियर शुरू किया।