VIDEO- मुंबई में किसानों की मदद के लिए आगे आये मुस्लिम और सिख समुदाय

कड़कती धूप में आंदोलन कर रहे किसानों की मदद को उतरे इंसानियत के मसीहा 1/3 नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कर्जमाफी की मांग और सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नासिक से मुंबई पहुंच चुके हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे 30,000 से अधिक किसान आज मुंबई में विधानसभा का घेराव करेंगे। यहां तक पहुंचने में उनको बेशक कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। लेकिन दृणसंकल्प से चले इन किसानो ने हार नहीं मानी और चलते रहे। इन किसानो को मदद करने के लिए मुंबई के मुसलमानों का एक समूह आगे आया है। मुसलमानों ने इन हजारों किसानों के लिए भोजन और अन्य जरूरत के सामानों की आपूर्ति की।

एक फेसबुक यूजर ने इस समूह से बातचीत कर जानकारी जुटाने की कोशिश की। उन्होंने इससे जुडी तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। अपने मांगों को मनवाने के लिए ये किसान 200 किलीमीटर की पद यात्रा कर मुंबई पहुंचे हैं। राहुल गांधी का बयान वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए इसे पूरे देश की समस्या बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि यह केवल महाराष्ट्र के किसानों की मांग नहीं, बल्कि समूचे देश के किसानों की आवाज है।

भूखे प्यासे किसानों की मदद के लिए सिख समुदाय सामने आया और किसानों के लिए खाने का इंतज़ाम किया. उन्होंने भूखे किसानों को भोजन बांटा. ताकि आंदिलनकारी किसान भूखे ना रह सकें. किसानों की मदद के लिए सिख  लोगों ने उनके लिए खाने-पीने की काफी सारी चीज़ लेकर आये ताकि भूख की वजह से किसानों की

साथ ही मुस्लिम और सिख लोगों ने एक साथ मिलकर किसानों के हाथों-पैरों को साफ़ भी किया. दोनों समुदायों के लोगों ने किसानों के विशाल आंदोलन में उनके साथ रहने का वादा भी किया.

आपको बता दें कि, पैदल नासिक से मुंबई आते वक्त 5 किसानों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद किसानों को छुट्टी दे दी गई है. आपको बता दें कि, इन किसानों को पानी की कमी और ब्लड प्रेशर होने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था.