महाराष्ट्र: मुंबई के एल्फिंस्टन स्टेशन पर हुए हादसे के विरोध में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ‘महारैली’ कर रहे हैं।
मनसे ने मुंबई मेट्रो स्टेशन से चर्चगेट स्टेशन तक रेलवे के खिलाफ मार्च निकाला है। हालांकि मुंबई पुलिस ने उन्हें इस मार्च परमिशन नहीं दी है।
इसके बावजूद मनसे नेता और कार्यकर्ता चर्चगेट स्टेशन की ओर बढ़ रहे हैं। हालात ना बिगड़े इसके लिए पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया है।
इस मार्च के लिए इजाजत न मिलने पर मनसे नेता और कार्यकर्ता नाराज दिख रहे थे। पार्टी के नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि रेल प्रशासन के खिलाफ की जाने वाली रैली को पार्टी पूरा करके रहेगी।
बताया जा रहा है कि ठाकरे आला अधिकारियों से मिलकर उनके सामने लोगों की दलीलें रखेंगे।
रैली के पहले राज ठाकरे ने रेलवे पर तीखा हमला करते हुआ कहा कि, “रेलवे भगदड़ की वजह भारी बारिश को बता रही है।
इसके पहले भी मुंबई में भारी बारिश देखी है, लेकिन लोगों को इस तरह के हालात का सामना नहीं करना पड़ा। रेलवे बारिश का बहाना बनाकर अपनी लापरवाही छिपा रही है।
आपको बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद वेस्टर्न रेलवे हेडक्वॉटर की ओर रैली निकालने का ऐलान किया था।
उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर रेलवे ने यहां बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं करती तो वह मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं होने देंगे।