मुरली मनोहर जोशी का मोदी,बीजेपी और संघ पर हमला

लखनऊ: लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नाराज़ चल रहे सीनियर बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने अपनी भड़ास निकालने के लिए एक लेख का सहारा लिया है। इस लेख में उन्होंने उन दोनों नेताओं के साथ साथ अपनी पार्टी ने विचारधारा के संगठन आरएसएस पर सीधे तौर पर जमकर हमला किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने हिन्दू धार्मिक किताबों रामायण, महाभारत, भागवत गीता के साथ साथ चाणक्या की किताब ‘अर्थशास्त्र’ के हवाले से अपने दिल का भड़ास निकालते उए उन्हें नसीहत भी की है। ‘पावर पॉलिटिक्स’ मैगज़ीन में पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने शीर्षक राजधर्म- सरकारों को कैसा बर्ताव करना चाहिए: ‘प्राचीन हबर्ट से सबक लें’ में लिखा है कि राजा को खुद डिसिप्लिन में रखने की कोशिश करना चाहिए।

‘बाल्मीकि रामायण’ के हवाले से सीनियर भाजपा नेता लिखते हैं कि राजा तानाशाह नहीं हो सकता है। उसे अपने मंत्रियों, बुद्धिजीवियों और सेना के प्रमुखों से सलाह व मशवरा करके ही नीति बनाना चाहिए।