अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन ज़ायेद अल नाह्यान ने कहा कि सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों की अमेरिकी यात्रा को प्रतिबंधित करने संबंधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आदेश इस्लाम विरोधी नहीं है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 मुस्लिम देशों के मुस्लिम नागरिको पर अमरीका में आने पर रोक लगा दी है। अमीरात जिसका पड़ौसी देश सऊदी अरब जो वाशिंगटन का करीबी सहयोगी है। ट्रम्प का आदेश इस्लाम विरोधी है, कहना एकदम गलत है। इसको धर्म विशेष के खिलाफ ठहराना सही नहीं है। .
अमेरिका का यह संप्रभु निर्णय है जिसको अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा। उनका कहना था यह अल्पकालिक है और दुनिया के बड़ी आबादी वाले मुसलमानों पर लागू नहीं होगा।
डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 मुस्लिम देशों के नागरिको पर अमरीका में आने पर रोक लगा दी है, अब इन देशों के मुस्लिम नागरिको को अमरीका का वीजा नहीं दिया जा सकता है। इन देशों में इराक, ईरान, सोमालिया, सीरिया, यमन, लीबिया और सूडान शामिल है। लेकिन 90 दिन के प्रतिबंध का अन्य राज्यों के लिए विस्तार किया जा सकता है, इसमें मुस्लिम बहुल राष्ट्रों को छूट दी गई है।