लड़कों को चुनौती दे रही हैं भोपाल की यह मुस्लिम स्पीड बाइक राइडर्स

भोपाल: आप अक्सर सड़कों पर तेज गति के साथ लड़कों को बाइक चलाते देखते होंगे, मगर भोपाल में इन दिनों कुछ मुस्लिम लड़कियां लड़कों की स्पीड को चुनौती दे रही हैं।

ख़बर के मुताबिक टूटे-फूटे ट्रैक, धूल उड़ाती सड़कें, आड़े-तिरछे रास्ते और उनपर स्पीड के साथ धूल के धुंध से उड़ाते बाइक सवार लड़कियों की चर्चा इन दिनों शहर में ज़ोरों पर है।

हालांकि भोपाल की यह महिला राइडर्स शहर की सड़कों पर जोखिम उठाती नज़र नहीं आएंगी। इन्हें देखने के लिए आपको लड़कियों के ट्रेनर आसिफ के क्लब में जाना होगा।

आसिफ कहते हैं, ‘मैं चाहता हूँ कि यह लड़कियां अपने इन हैरतगंज कारनामों से देश और राज्य का नाम दुनिया भर में रोशन करें।