चौथी बेटी को जन्म देने पर मुस्लिम महिला को जिन्दा जला दिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक महिला को चौथी बार बच्ची को जन्म देने पर जलाकर मार देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार फातिमा बीवी का शव बुरी तरह जली अवस्था में उसके ससुराल वालों के घर से शुक्रवार रात बरामद किया गया।

उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दहेज नहीं लाने पर ससुराल वालों ने उसे जला कर मार दिया है। फातिमा का निकाह 17 वर्ष पहले हुआ था और उसकी ससुराल के लोग उसको लड़के को जन्म नहीं देने को लेकर प्रताड़ित करते थे। मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि उसकी ससुराल के लोग लड़के को जन्म नहीं दे पाने के कारण दहेज लाने को कहते थे।

जब उसने हाल ही में चौथी बच्ची को जन्म दिया तो उसे अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। रिश्तेदार का कहना था कि उसकी हत्या की गई है। उसका अधिकांश शरीर जल गया था और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे। पुलिस ने कहा कि मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।