भोपाल शहर में पर्दे में रहने वाली मुस्लिम महिलायें भी अब फिटनेस के लिए जिम का रुख कर रही हैं। यहां हिजाब और बुर्के में रह कर मुस्लिम महिलायें अपने अप को फिट बना रही हैं। जिम में महिलाओं की सहूलत को देखते हुए महिला ट्रेनर को रखा गया है।
राजधानी क़ाज़ी केंप के पास स्तिथ जिम सेंटर में अपनी तहज़ीब के दायरे में मुस्लिम महिलाएं एक निर्धारित समय पर वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट अंडर बुर्का का पैगाम अब दूसरी महिलाओं को भी फिटनेस की ओर जागरूक कर रहा है और यह महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
मुस्लिम महिलाओं का यह तरीका बतलाता है कि वह किसी भी मैदान में पीछे नहीं रहना चाहती और वे बुर्के में रह कर भी बहुत कुछ कर सकती हैं। यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।