चीन में मुसलमानों पर लगातार हो रहा है अत्याचार, मुस्लिम महिलाओं के काटे जा रहे हैं कपड़े

चीन में मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते भेदभाव के बीच एक और घटना की खबर सामने आ रही है। शिनजियांग प्रांत में हुए ओयगुर अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ अत्याचारों की अपनी लंबी सूची में भेदभाव की एक और घटना को जोड़ लिया है। इस घटना से अब यह क्षेत्र एक “पुलिस राज्य” में बदलता जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चीन के शिनजियांग प्रांत में ओयगुर अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ सरकारी सतह पर भेदभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस क्षेत्र में स्कूली बच्चों के किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी। इन सब के बाद भी अब चीनी पुलिस बीच रास्ते में मुस्लिम ओयगुर महिलाओं को रोक कर उनके कपड़े काट रही है।

डॉक्यूमेंटिंग ऑप्रेशन अगेंस्ट मुस्लिम (डीओएएम) संगठन के मुताबिक़, चीन प्रशासन ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि ओयगुर मुस्लिम महिलाओं के कपड़े काफ़ी लंबे हैं। महिलाओं के कपड़े काटे जाने की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें यह साफ देखा जा सकता है कि जिन महिलाओं के कपड़े कमर के नीचे थोड़े लंबे हैं, उन्हें काटा जा रहा है।