मेरी मां ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी हैं, मुश्किलें सही हैं: राहुल गांधी

नई दिल्ली: पीएम द्वारा सोनिया गांधी को विदेशी महिला बताने के मुद्दे पर भी राहुल ने भाजपा को जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा, मेरी मां किसी अन्य भारतीय के मुकाबले ज्यादा भारतीय हैं। मेरी मां ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी हैं, उन्होंने भारत के लिए मुश्किलें सही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा पर निजी हमले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा असली मुद्दों को छोड़कर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर उतर आई है। राहुल गांधी ने कहा, मेरी मां किसी अन्य भारतीय के मुकाबले ज्यादा भारतीय हैं। मेरी मां ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी हैं, उन्होंने भारत के लिए मुश्किलें सही हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

राहुल ने आगे कहा कि जब पीएम मेरे बारे में बात करते हैं तो यह अपमानजनक है। लेकिन मैं उन्हें मुद्दों से भटकाने नहीं दूंगा। मैंने सीख लिया है कि उनसे कैसे निपटा जाए। मैं चाहूंगा कि पीएम कर्नाटक के किसानों की बात करें। राफेल डील पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह डील सिर्फ पीएम और उन व्यापारी दोस्तों के लिए फायदेमंद थी, जिन्होंने आजतक हवाई जहाज नहीं बनाया।

उनहोंने कहा कि किसी समुदाय को फायदा पहुंचाने और उन्हें दबाने में फर्क होता है। भाजपा दलितों और अल्पसंख्यकों को कुचल रही है और उनकी हत्या कर रही है। कांग्रेस को आगे बढ़ता देख बीजेपी घबरा गई है। चुनावों का एक ही नतीजा है कि कांग्रेस जीतेगी। आरएसएस की तरफ से हरेक संस्था पर हमला किया जा रहा है। आरएसएस कर्नाटक के गौरव को खत्म कर रही है।