म्यांमार फ़ौज ने रोहिंग्या मामले में खुद को आरोपों से बरी किया

म्यांमार: रोहिंग्या संकट के बारे में की जाने वाली आंतरिक जांच की रिपोर्ट को म्यांमार सेना ने जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट में म्यांमार सेना ने रोहिंग्या मामले में खुद को आरोपों से बरी कर लिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार सेना ने रोहिंग्याओं के हत्या करने, उनके घरो को आग लगा कर जलाने, रोहिंग्या औरतों के साथ रेप करने और उनके सामना चुराने से इंकार करते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

जबकि संयुक्त राष्ट्र ने इस संकट ‘नरसंहार’ का उदाहरण बताया है। वहीँ एमनेस्टी इंटरनेशनल ने म्यांमार सेना की इस रिपोर्ट को “व्हाईट वॉश” बताया है, और कहा है कि इस में म्यांमार सेना खुद को मासूम साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

जबकि बीबीसी दक्षिण एशिया के संवाददाता जोनाथन हेड ने अपने आँखों देखा हाल बताते हुए कहा कि बौद्ध पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने एक रोहिंग्या गाँव को आग लगा रहे थे। बता दें कि अगस्त से अब तक पांच लाख से अधिक रोहिंग्या बेघर होकर दुसरे देशों में चले गये हैं।