शरद यादव ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव ऐतिहासिक हैं और वहां भाजपा को पराजित करना होगा। मैं कर्नाटक को लेकर एक दुविधा में हूँ, क्योंकि एच डी देवेगौड़ा और सिद्धारमैया दोनों मेरे दोस्त हैं। मैंने हमेशा विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया है। मैं यूपीए के लिए ऐसा करना जारी रखूंगा। नरेन्द्र मोदी सरकार बदले की भावना रखने वाली सरकार है।

भाजपा ने अनंत कुमार हेगड़े जैसे लोगों को संविधान के खिलाफ बोलने की अनुमति दी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को भाजपा या कांग्रेस विरोधी के तौर कोई भी नहीं पहचानता है। आज कांग्रेस विपक्षी एकता प्रयास का हिस्सा होना चाहिए। ममता बनर्जी ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है और नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है।
नीतीश कुमार ने धर्मनिरपेक्ष ताकतों का समर्थन नहीं किया, जिसके लिए मैंने वर्षों से प्रयास किए थे। मैंने अतीत में कई बार इस्तीफा दे दिया, लेकिन इस बार उन्होंने मुझे निष्कासित कर दिया। लालूजी का स्वास्थ्य मेरे लिए चिंता का विषय है। उन्हें मधुमेह है और उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। मोदी और वाजपेयी में जमीन-आसमान का फ़र्क़ है। मोदी अटलजी के विरोधी सिद्धांत वाले हैं।