ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने ट्विटर एकाउंट पर फोलोवरों की संख्या 10 लाख तक पहुंच जाने को लेकर ओड़िशा के लोगों को आज धन्यवाद दिया।
पटनायक ने ओड़िया भाषा में ट्वीट किया, ‘‘ 4.5 करोड़ ओड़िया मेरा परिवार हैं, ट्विटर पर इतना प्यार और स्नेह पाकर आभारी हूं। ’’ मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह लोगों से संवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।
ओडिशा में पटनायक नेताओं में सबसे अधिक फोलोवर वाले हैं।वह नौ सितंबर, 2015 को ट्विटर से जुड़े थे।