नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरुन्निसा को बीबीसी ने 2017 की प्रभावशाली महिलाओं में किया शामिल

बीबीसी 2017 की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चौकाने वाला नाम अभिनेता नवाजुद्दिन सिद्दीकी की मां की है। बीबीसी 100 वोमेन 2017 नाम की इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी को भी चुना गया है।

इसके अलावा आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान मिताली राज को बीबीसी ने साल 2017 की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओं की सूची में शामिल किया है।

साल 2017 की सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाओं की सूची में मिताली के अलावा एम्बाइब कंपनी की सीईओ अदिति अवस्थी, लेखिका इरा त्रिवेदी और पिछले आठ साल से तिहाड़ जेल में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका तुलिका किरण अन्य भारतीय महिलाएं हैं.

इस सूची में इंजीनियरिंग से लेकर इंडस्ट्री, खेल से लेकर व्यवसाय सभी पेशे की महिलाओं को शामिल किया गया है। लेकिन, यह सूची इस पूरी कवायद का सिर्फ एक हिस्सा भर है।

यह सूची बीबीसी 100 महिला चैलेंज से प्रेरित है। इसमें एक कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली महिलाओं की चार टीमें बनाई जाएंगी जिन्हें रोजमर्रा की मुसीबतों से निपटने की चुनौती दी जाएगी।

जिन भारतीय महिलाओं को इस सूची में शामिल किया गया है, वह उन 60 महिलाओं की सूची का हिस्सा हैं जो अपने काम से दूसरों को प्ररेणा देती आ रही हैं।