गुजरात में विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। लगभग सभी पार्टीयां अपनी कमर कस ली है। राज्य की दो बड़ी पार्टीयों में एक कांग्रेस ने NCP के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में NCP के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं करेगी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने शरद पवार की पार्टी NCP को बीजेपी की बी-पार्टी बताते हुए यह ऐलान किया।
NCP की स्थापना 1999 में हुई और पार्टी ने गुजरात में 2002 का विधानसभा चुनाव लड़ा। एनसीपी ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 77 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। सिर्फ़ दो सीटों पर उसे कामयाबी मिली।