NDTV से अलग हुईं बरखा दत्त, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली:  देश की जानी मानी पत्रकार बरखा दत् 21 साल तक एनडीटीवी के साथ काम करने के बाद मीडिया ग्रुप से अलग हो गयीं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट लिख दी।

बरखा ने लिखा: “मैने वी द पीपल शो का आखिरी शो रिर्काड किया 16 साल तक चलने वाले इस टीवी शो को मैंने शुरु किया था और इसके लिए मुझे कई पुरस्कार मिले इसके लिए मुझे गर्व है। एनडीटीवी के साथ मेरा सफर बड़ा सुहावना रहा लेकिन 2017 में एक नई शुरुआत होगी। मैं एनडीटीवी से अलग होकर नए मौके तलाश करुंगी और कुछ अपना करुंगी।”