नया साल: वॉल्यूम कम करने के लिए कहने पर मुस्लिम नौजवान को मार डाला

भारत के पूर्वी राज्य झारखंड में नया साल के अवसर पर कथित तौर पर ऊँची आवाज़ में म्यूजिक बजाने से मना करने पर एक मुस्लिम नौजवान को मार मार कर हत्या कर दी गई। यह घटना राज्य के राजधानी रांची के पास मंदार कस्बे में पेश आया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मंगलवार को लोगों ने इस हत्या में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करते हुए एक राष्ट्रीय राजमार्ग को भी ब्लोक कर दिया गया। और पुलिस की ओर से रास्ता खुलवा दिया गया। हिंदुओं और मुसलमानों के बीच शांति बहाल के लिए अतिरिक्त बल भी क्षेत्र में तैनात किया गया है। मरने वाले वसीम अंसारी (1 9) पुणे में दिहाड़ी मजदूर थे और दो दिन पहले अपने गाँव वापस आए थे।

एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने बीबीसी को घटना के बारे में बताते हुए कहा कि “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक समूह ने नये साल का जश्न मनाने के लिए ऊंची आवाज़ में म्यूजिक बजा रहा था।”

पुलिस के मुताबिक वसीम अंसारी और उनके दो दोस्त उस समूह के पास गए और उन्हें ऊँची आवाज़ में में म्यूजिक बंद करने को कहा। इस पर विवाद शुरू हो गया और वसीम पर उस ग्रुप ने हमला कर दिया। ऐसा दिखाई देता है कि उन पर खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले किसी धारदार चीज़ से निशाना बनाया गया।

उनका कहना था कि ‘हमने दोनों पक्ष से शांति स्थापित करने का अनुरोध किया है। संदिग्धों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। ‘वासीम अंसारी के एक गाँव वाले हसीब अंसारी ने कहा कि यह लोग मुसलमानों के कब्रिस्तान के पास पार्टी कर रहे थे, जब वासीम ने उन्हें रोका तो उन्होंने उसे मार दिया। जबकि उसका दोस्त खुशकिस्मती से समय पर फरार होने में कामयाब रहा। मेरा मानना है कि अगर वे नहीं भागते, तो वे उन्हें भी मार देते।