16 साल से कांवड़ियों की देखभाल कर रहा ये मुस्लिम डॉक्टर

उत्तर प्रदेश: देशभर से कावड़ यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए जगह-जगह शिविर लगे हुए हैं।

मुज्जफरनगर के मुरादनगर में मित्र मंडल के एक शिविर में 400-500 कांवड़िए आकर रुके। यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में कोई खाना खा रहा था कोई लेटा हुआ था। कुछ लोग बात कर रहे थे।

इसी शिविर में यहाँ पर एक डॉक्टर मौजूद थे। शिव भक्तों की सेवा करने वाले ये डॉक्टर खुद मुस्लिम हैं। इनका नाम वकील अहमद है।

उन्होंने बताया की 1000 लोग रोज आते हैं। भैया ये शिविर विष्णु मित्तल जी लगाते है इस शिविर का नाम मित्र मंडल कांवड़ सेवा है।

मैं पिछले 16 साल से सेवा कर रहा हूं। शिव भक्तों को भोला भी कहा जाता है. एक किस्सा बताता हूं, पिछले साल रमजान और सावन लगभग एक ही साथ था। मैंने रोजे रखे हुए थे। सुबह 4 बजे नमाज पढ़ कर आता था और शाम 7 बजे तक सेवा करता था।

इतने में वह कहते हैं कि अच्छा अभी बात नहीं कर पाऊंगा कुछ भक्तों के पट्टी करनी हैं। ये कह कर अहमद भाई चले गए।